फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो नकाबपोश ने पूछा पूर्व चेयरमैन के घर का पता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सौंख में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के भतीजे से दो दिन पूर्व बाइक सवार दो नकाबपोशों ने जिस तरह घर का पता पूछकर इशारा किया था उससे पूरा परिवार डरा हुआ है। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा सौंख स्थित सहजुआ थोक निवासी भरत सिंह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हैं। तीन दिन पूर्व रविवार देर रात करीब 9:30 बजे भरत सिंह का भतीजा अजीत सिंह खाना खाकर घर के सामने टहल रहा था। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश आए और पूर्व चेयरमैन के आवास का पता पूछने लगे। भतीजे ने आवास का पता बता दिया। दोनों ने आवास की तरफ संदिग्ध इशारा किया और बोले ठीक है, इसके बाद आगे की तरफ भाग गए। जब अजीत ने उन्हें रुकने को कहा तो वह नहीं रुके। घटना सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी की और सीसीटीवी कैमरे देखे। बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी है। भरत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। भरत सिंह ने कहा कि इस प्रकरण से उन्हें अपने व परिजन के साथ अनहोनी की आशंका है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया तहरीर पर जांच की जा रही है। सहजुआ थोक क्षेत्र लगातार गश्त जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें