फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केरला एक्सप्रेस में प्रतिबंधित मांस लाने वाले आरोपी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जाने वाली केरला एक्सप्रेस में प्रतिबंधित मांस के मामले में जीआरपी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। युवक दिल्ली से मांस लेकर आ रहा था। यात्री की सूचना पर जीआरपी सक्रिय हुई तो आरोपी जंक्शन से मौका देखकर भाग निकला। इसका वीडियो भी प्रसारित हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे जंक्शन पर मंगलवार रात 10 बजे प्लेटफार्म एक पर आने वाली केरला एक्सप्रेस में जीआरपी को प्रतिबंधित मांस होने की सूचना मिली थी। जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद सफर कर रहे यात्री ने प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे व्यक्ति की वीडियो बनाकर रेलवे पुलिस को सौंप दी।

पुलिस ने ट्रेन की चेकिंग की तो पता चला कि आरोपी मांस से भरी पॉलीथिन लेकर भूतेश्वर स्टेशन के पास ही धीमी हुई ट्रेन से उतरकर भाग गया। देर रात तक जीआरपी और आरपीएफ रेलवे ट्रैक के आसपास युवक की तलाश करती रहीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि कोचगार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही युवक की तलाश में भी कई टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें