फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंदिरों में अधिवक्ता रिसीवर के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा और वृंदावन समेत विभिन्न मंदिरों में वकीलों को रिसीवर बनाए जाने पर निचली अदालत में लंबित मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को लंबित मामलों की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में ईश्वरचंद शर्मा ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता ईश्वरचंद शर्मा ने बताया है कि दानघाटी मंदिर में अधिवक्ता को रिसीवर बनाए जाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि एक मंदिर में अधिवक्ता रिसीवर नहीं हो सकते।

वह इसलिए कि उनके पास समय कम रहता है, अधिवक्ताओं को अधिकतर समय कोर्ट-कचहरी में बिताना पड़ता है। इसके बाद ईश्वरचंद ने हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। निचली अदालत द्वारा पेश रिपोर्ट पर शुक्रवार को मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें