फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भ्रमर गीत रासलीला का छात्राओं ने किया अविस्मरणीय मंचन

विज्ञापन
रासलीला की प्रस्तुति देते गीता शोध संस्थान रासलीला अकादमी वृंदावन के कलाकार।
विज्ञापन
मथुरा। ब्रजरज उत्सव में गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भ्रमर गीत रासलीला का अविस्मरणीय मंचन किया। प्रस्तुति में नृत्य, संगीत और अभिनय का अनूठा समन्वय देखने को मिला, जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर आयोजित ब्रजरज उत्सव का बुधवार को समापन हो रहा था, लेकिन लोगों के उत्साह और उमंग के चलते तीन दिन और बढ़ाए गए हैं। बृहस्पतिवार को विशाल मंच पर श्रीकृष्ण और गोपियों के विरह की करुणा और समर्पण से ओतप्रोत लीला हुई। इस रासलीला का निर्देशन गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना ने किया, जबकि संयोजन संस्थान के कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने निभाया।
मंचन में प्रशिक्षु कलाकार श्रेयांश, हैरी चौटाला, कामिनी शर्मा, चांदनी, सुमिति भारद्वाज, निर्जला मिश्रा, जयंती त्यागी, प्रिया शर्मा, आकांक्षा शर्मा, रोशनी शर्मा, डोली ठाकुर, समीक्षा यादव, प्राची डे, विनीता शर्मा, वैष्णवी शाही, दीक्षा शर्मा, मोनिका गोला, रक्षिता, राधिका, गुंजन ने श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों के रूप में अद्भुत अभिनय किया। इस नृत्य-नाटिका में मथुरा एवं वृंदावन के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर ब्रज संस्कृति को साकार किया।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य मंचीय प्रस्तुतियों के साथ भक्ति संगीत और लोकनृत्यों की झंकार पूरे परिसर में गूंजती रही। उत्सव का समापन अब शनिवार को होगा। इस दौरान एसीईओ मदन चंद्र दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, सहायक अभियंता आरपी यादव आदि ने कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें