फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 13 को जिले में प्रवेश करेगी सनातन एकता पदयात्रा

विज्ञापन
कोसीकलां में पदयात्रा की तैयारियों का जायजा लेते मंडलायुक्त, डीआईजी। संवाद
विज्ञापन
कोसीकलां। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय ने यात्रा के पड़ाव स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं जायजा लिया। पदयात्रा 13 नवंबर की सुबह होडल हरियाणा से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी और कोटवन बॉर्डर पर भोजन विश्राम करके रात्रि में मंडी समिति परिसर में विश्राम करेगी। इसके पश्चात 14 नवंबर को वेकमेंट छाता पर पड़ाव करेगी। पदयात्रा 16 नवंबर को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में संपन्न होगी।
विज्ञापन




मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एडीएम पंकज कुमार, एसडीएम वैभव गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा आदि ने मंडी समिति एवं वाणिज्य कर दफ्तर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रा के सुचारु संचालन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष योजना बनाई है। पूरे मार्ग में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका और फायर विभाग के सहयोग से आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें