फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: झरने में गिरने से सेवानिवृत्त सूबेदार के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। नई नौकरी मिलने की खुशी में उत्तराखंड की हसीन वादियों में दोस्तों के साथ घूमने गए नौहझील क्षेत्र के गांव भरतियाका निवासी युवक की झरने में गिरने से मौत हो गई। मदमहेश्वर पैदल ट्रैक पर भ्रमण के दौरान झरने के पास पहाड़ी पर बैठा युवक अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। मृतक रिटायर सूबेदार का इकलौता पुत्र था। सोमवार को युवक का शव जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


नौहझील क्षेत्र के गांव भरतियाका निवासी रिटायर सूबेदार राधेश्याम के 26 वर्षीय इकलौते बेटे अजय की हाल ही में नामी कंपनी में नौकरी लगी थी। इसकी खुशी मनाने के लिए एक अक्तूबर को अपने नौ अन्य दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने गया था। मृतक के ताऊ करन पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को सभी दोस्त रुद्रप्रयाग जिले में स्थित प्रसिद्ध मदमहेश्वर पैदल मार्ग पर भ्रमण कर रहे थे। दिनभर पैदल चलने के कारण शाम करीब साढ़े चार बजे गौंडार-बनतोली के समीप थक-हारकर सभी झरने के किनारे एक पहाड़ी पर सुस्ताने के लिए बैठ गए। इसी दौरान अचानक अजय का पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर सीधे उफनते झरने में जा गिरा। उसे बहता देख दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उसे बचा नहीं सके। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी गई। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजय को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।


- 14 लाख के पैकेज पर लगी थी नौकरी- अजय की मौत से न सिर्फ एक परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया, बल्कि उसकी कई बड़ी उम्मीदें और सपने भी हमेशा के लिए अधूरे रह गए। परिजनों ने रोते-बिलखते बताया कि अजय पढ़ाई में बेहद होनहार था और हाल ही में उसका चयन नोएडा की एक नामी कंपनी में 14 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर हुआ था। उसे 12 अक्टूबर को ज्वाइनिंग करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें