फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सहायक लेखाकार की तलाश शुरू, कर्मचारियों के लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोषागार से 1.62 करोड़ रुपये का घोटाला करके 24 जनवरी से गायब सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव की तलाश जारी है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। पुलिस ने कोषागार के कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अभिषेक श्रीवास्तव के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोषागार के चार कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही प्रकरण से जुड़े साक्ष्य भी एकजुट किए हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए थाने की टीम लगी हुई है। जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तार किया जाएगा। इधर प्रकरण की विभागीय जांच अपर निदेशक (एडी) पेंशन, आगरा महिमा चंद्र कर रहे हैं। जांच के दौरान टीम को 1.62 करोड़ रुपये का गबन मिला है। इसमें 2.72 करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका जताई जा रही है। इस सप्ताह जांच पूरी होने के बाद टीम शासन को अपनी रिपोर्ट भेजेगी। शासनादेश के बाद रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें