फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन से अटल्ला चुंगी तक स्मार्ट होगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन से अटल्ला चुंगी तक रोड स्मार्ट होगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत मार्ग का सौंदर्यीकरण और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। निर्माण कार्य के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, मार्ग पर सिविल कार्य, हार्टीकल्चर और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम के अधिकारियों ने इसके निर्माण के लिए 3.84 करोड़ रुपये प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसमें डिवाइडर पर विभिन्न प्रजातियों के सुगंधित पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा फुटपाथों को भी सजाया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फुटपाथ पर बैठने के लिए बैंच भी बनाई जाएगी। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमरेंद्र गौतम ने बताया है कि निर्माण कार्य कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। परियोजना में 3.84 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें