कोसीकलां। अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव जाविया और मंत्री जगदीश गोयल ने सोमवार को जुलूस निकालकर मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
अग्रवाल समाज के चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष ने समाज के लिए काम करने का जो संकल्प लिया था उसे फिर दोहराया है। कहा कि संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं उसको हर हाल में पूरा किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।जाविया ने कहा कि उन्होंने घर-घर जाकर प्रचार किया और मौका देने का आग्रह किया, जिस पर समाज के लोगों ने विश्वास करके काम करने का मौका दिया है।
इससे पूर्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रोशन लाल सौखिया, देशबंधु अग्रवाल, वेदप्रकाश गोयल, दीपक अग्रवाल, अजय गोयका, विवेक अग्रवाल, महेश जाविया, गोविंद अग्रवाल आदि मौजूद थे। संवाद