ठाकुर रंगनाथ मंदिर में माता गोदा के विवाह उत्सव से पूर्व श्रंगार करते आचार्य।
वृंदावन। ठाकुर रंगनाथ मंदिर में भगवान गोदारंगन्नार का विवाह उत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। मकर संक्राति पर्व पर आयोजित होने वाले भगवान रंगनाथ के विवाह उत्सव से पहले मंगलवार को मंदिर की बारहद्वारी में दक्षिण भारतीय आचार्यों ने माता गोदा का शृंगार करने के साथ ही हल्दी लगाई। इस दौरान विवाह उत्सव में होने वाली विभिन रस्म निभाई गई।
मंत्रोच्चारों के मध्य आचार्यों ने पूजन-अर्चन कर माता गोदा की आरती उतारी। दक्षिण शैली में हो रहे उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के शृंगार रस्म के साक्षी बने। वहीं दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रों की धुन पर कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि बुधवार को दोपहर साढे़ तीन बजे माला अदला बदली एवं शाम छह बजे माता गोदा एवं भगवान रंगनाथ का विवाह उत्सव होगा।