फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विश्राम स्थल का सजने लगा पंडाल

विज्ञापन
छाता की गुप्ता रेजीडेंसी में पंडाल को सजाते मजदूर। 
विज्ञापन
छाता। धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 14 नवंबर को राजमार्ग स्थित गुप्ता रेजिडेंसी पर रात्रि विश्राम करेगी। दोपहर में बेकमेट कंपनी के सामने पदयात्रियों का भोजन होगा। व्यवस्थाओं में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से वृंदावन तक आने वाली पदयात्रा में शामिल लाखों श्रद्धालुओं के भोजन, पानी और विश्राम की व्यवस्था में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। गुप्ता रेजीडेंसी में सैकड़ों कार्यकर्ता व मजदूर मंगलवार को पंडाल लगाते नजर आए। यात्रा प्रभारी रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि यहां भंडारे के साथ रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जहां धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन होंगे।
बताया कि अन्नपूर्णा रसोई में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भोजन, प्रकाश, 40 पानी के टैंकर, 500 मोबाइल व 500 जमीन के शौचालय, बाथरूम बनाए जा रहे हैं। बेरीकेडिंग के साथ प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा द्वारा निगरानी की जाएगी। वाहन पार्किंग स्थल सहित प्रवेश और निकास द्वार बनाए जा रहे हैं। मंच के लाइव प्रसारण के लिए वाईफाई की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने बताया कि छाता क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि ठा. फाल्गुन उर्फ कान्हा भैया ने बताया कि पानी के लिए टैंकरों व मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराई जा रही है। आसपास की नगर पंचायतें भी व्यवस्था में जुटी हैं। इस दौरान लव सुलेरे, नंदकिशोर यदुवंशी, सतीश जादौन, तरुण जादौन, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें