फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अहोई अष्टमी पर पंडा समाज के पूजन कराने पर प्रतिबंध

विज्ञापन
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
राधाकुंड/गोवर्धन। अहोई अष्टमी के दो दिवसीय मेले के दौरान 13 अक्तूबर की रात से 14 की भोर तीन बजे तक पंडा समाज द्वारा पूजा कराने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम व एसएसपी ने पंडा समाज से मंथन के बाद यह निर्णय लिया है। डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अहोई अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं निरीक्षण करने राधाकुंड पहुंचे थे। उन्होंने मेला क्षेत्र, परिक्रमा मार्ग और कुंड पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोनिवि के गेस्ट हाउस में बैठक कर निर्देश दिए। कार्तिक नियम की सेवा के कारण मेले के पूर्व से हजारों श्रद्धालु राधाकुंड कस्बे में मौजूद हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में डीएम व एसएसपी ने एसपी देहात सुरेश चंद रावत व एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी से से मेला संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि कुंड के चारों ओर बेरिकेडिंग, पानी के अंदर सीमित दायरे में लोहे की जाली और बल्ली लगेंगी। सीसीटीवी कैमरे, यातायात बेरियर, पार्किंग आदि की गई है। सीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि कुंड व आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। डीएम ने मेला में किसी प्रकार से भगदड़ की स्थिति न बने इसके लिए निराश्रित पशुओं को हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने की बात कही। बैठक में एडीएम अमरेश कुमार, एडीएम पंकज वर्मा, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, गणेश पहलवान, विष्णु रावत, मोहन श्याम अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन



विश्वास के साथ दंपती स्नान को आते हैं। सभी प्रशासनिक अधिकारी सेवा में जुटेंगे। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। सीपी सिंह, डीएम

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से नजर रहेगी। सादावर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यातायात प्लान तैयार किया गया है। श्लोक कुमार, एसएसपी
____________
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें