मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को मंडलीय जूनियर बालक हैंडबॉल के ट्रायल हुए। ट्रायल में दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 10 खिलाड़ी ही ट्रायल पास कर पाए। ट्रायल पास करने वाले खिलाड़ी 11 अक्तूबर को आगरा में मंडलीय टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल देंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को हुए ट्रायल को पीली खेड़ा के कृष्ण प्रताप सिंह, सौंन निवासी मेघश्याम, खामिनी निवासी आलोक चौधरी, सौंन निवासी चरन सिंह, अमित, पंढरपुर निवासी अखिलेश, छटीकरा निवासी लवकुश, कोटा निवासी संकेत, नमन और गिरधरपुर निवासी ध्रुव ने पास किया। इन सभी का 11 अक्तूबर की दोपहर 3 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय टीम के लिए ट्रायल होगा।