फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जाट आरक्षण के लिए संगठन अब गांव-गांव तक पहुंचेगा

विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारतीय जाट महासभा के कार्यक्रम को संबोधित करते अति​थि। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारतीय जाट महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक रविवार को सौंख रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई। इसमें जाट आरक्षण के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं का गांव-गांव तक पहुंचने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर खोकर, प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव चौ. युदवीर सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मालती सागवान, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत, प्रदेश महासचिव नूतन चौधरी आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंच से संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने कहा कि जब तक संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव तक नहीं पहुंचेंगे तब तक हमारी आरक्षण की लड़ाई जोर नहीं पकड़ पाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार आरक्षण देना नहीं चाहती लेकिन आरक्षण हमारा हक है उसे देना ही होगा। राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर खोकर ने कहा कि हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करके संगठन का मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव चौ. युदवीर सिंह ने कहा कि आज के समय में जाट समाज धर्मवाद के नाम पर बहका हुआ है। वह अपने मुद्दे से भटक गया है। जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि आरक्षण की लड़ाई लड़ने के लिए हमें अपने संगठन को गांव स्तर तक ले जाना होगा। पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह ने अपने अनुभवों को साझा किया।
इस मौके पर दिगंबर सिंह, सुभाष चौधरी, कुंवर चंद्रवीर भंरगर, बाबू लाल, डॉ. राजवीर, दीपक चौधरी, नटवर चाहर, मानपाल सिंह, भूपराम पहलवान, बच्चन सिंह, देशवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, सत्यवती चौधरी, मंजू एडवोकेट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें