फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संगठन को किया जाएगा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा के नवनिर्वाचित जिला व महानगर अध्यक्ष का शनिवार को सांसद, राज्यसभा सांसद व कैबिनेट मंत्री समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन कार्यकर्ताओं से ठसाठस भर गया। इस दौरान दोनों अध्यक्षों ने सभी का आभार जताया है। साथ ही संगठन मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


स्वागत सम्मान समारोह में सांसद हेमामालिनी ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन आगे भी जारी रहेगा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कार्यकर्ताओं से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह समेत मंच पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि पार्टी जिले में सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर काम करेगी। इससे पहले दोनों अध्यक्षों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



-ये रहे मौजूद
महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, विधायक राजेश चौधरी, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, बाल संरक्षक आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय ओबीसी आयोग सदस्य भुवन भूषण कमल, पूर्व महापौर मुकेश आर्यबंधु, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, घनश्याम लोधी, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, श्याम चतुर्वेदी, श्याम सिंह अहेरिया, अंकुर अग्रवाल, राकेश भाटिया, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें