फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम और त्वचा के बढ़े मरीज

विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल में बुधवार को चिकित्सक को दिखाने के लिए लगी मरीजों की लाइन।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बदले मौसम और बारिश से लोगों के शरीर पर संक्रमण की मार पड़ रही है। बारिश की वजह से गले, फेफड़ों, त्वचा और आखों में संक्रमण बढ़ गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 15 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बुधवार को 280 मरीज, स्किन रोग विभाग की में 160 मरीज व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में 140 मरीज आए। अस्पताल में पर्चा बनवाने, चिकित्सकों से परामर्श और दवा के लिए मरीजों की कतार लगी रही।
सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि वायरल बुखार, जुकाम, उल्टी के साथ पेट दर्द के मरीज भी आए हैं। उन्होंने बताया कि गले में दर्द की परेशानी भी लेकर काफी संख्या में मरीज आए। सभी मरीजों को उपचार के साथ मौसम से बदलाव में सावधानी रखने की सलाह दी गई है। डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि बारिश से मरीज पहले से ज्यादा बढ़े हैं। खानपान सही न रखने वाले लोगों का पेट ज्यादा खराब हो रहा है। इससे पेट में परेशानी के मरीज आए हैं।
विज्ञापन


ऐसे मौसम में सावधानी बरतें
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि इस मौसम में ठंडा खानपान, बारिश में भीगने से भी लोग बीमार हो रहे हैं, जो लोग अधिक ठंडी चीजें, पेय पदार्थ, फ्रीज में रखी चीजें खा रहे हैं, उनका गला खराब हो रहा है। ओपीडी में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश, गला बंद और कोई चीज निगलने में दिक्कतों की शिकायत लेकर मरीज आ रहे हैं। गले के आसपास सूजन के बाद ऐसा हो रहा है, इसके साथ ही वायरल भी जकड़ रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें