फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश से फाल्टों की संख्या बढ़ी, इनवर्टर भी दे रहे जवाब

विज्ञापन
कोसीकलां में विद्युत कर्मचारियों से वार्ता करते एक्सईएन।
विज्ञापन
मथुरा। रुक-रुककर हो रही बारिश और उसके बाद निकल रही धूप ने वातावरण में उमस पैदा कर दी है। उमस के कारण लोगों का वैसे ही जीना मुहाल हो गया है, ऊपर से विद्युत निगम परेशानी को और बढ़ा रहा है। बारिश के कारण हो रहे फाल्ट को सही करने में घंटों का समय लग जाता है। इस दौरान लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं।
विज्ञापन


गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा, कूलर और एसी का प्रयोग करते हैं, लेकिन बिजली न होने के कारण सभी उपकरण सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि यदि फाल्ट रात को हो गया तो पूरी रात बिना बिजली के ही लोगों को गुजारनी पड़ रही है। यही नहीं, फाल्ट होने पर विद्युत अधिकारियों के मोबाइल भी या तो नेटवर्क एरिया से बाहर होते हैं या फिर स्विच ऑफ रहते हैं।



फाल्ट के कारण यहां रही विद्युत आपूर्ति बाधित
- कृष्णापुरी, महोली रोड, कृष्णा नगर, होलीगेट, चौबिया पाड़ा, अंतापाड़ा, जयगुरुदेव आश्रम क्षेत्र, आशापुरी, एटीवी कॉलोनी में फाल्ट होने के कारण रात को कई घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन





सूचना मिलने के बाद टेक्निकल टीम को तुरंत फाल्ट ठीक करने को भेजा जाता है। कभी-कभी फाल्ट को ठीक करने में समय लग जाता है। सभी अधीनस्थों को सरकारी नंबर चालू रखने को निर्देशित किया जा चुका है।
राजीव गर्ग, मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम

आकाशीय बिजली से जंफर, इंसुलेटर बर्स्ट, कई घटें बंद रही बिजली
कोसीकलां। बारिश के चलते मंगलवार को फाल्ट होने से कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। आकाशीय बिजली गिरने से जफर और इंसुलेटर बर्स्ट हो गए। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। सोशल मीडिया पर उपभोक्ता अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकालते रहे। नगर में बिजली के फाल्ट, फेस उड़ने से लोग परेशान रहे। दिन भर अधिकारियों से फाल्ट सही करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।


मंगलवार सुबह 11 बजे हुई बारिश के चलते नंदगांव रोड 33 केवी उपकेंद्र की लाइन में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जफर और इंसुलेटर खराब हो गए। जेई अनूप गौड़ ने बताया कि लाइन सही करके 2 बजे आपूर्ति चालू कराई। इसके बाद 20 मिनट बाद ज्वाइंट किट में खराबी आ गई। करीब 2 घंटे के प्रयास के बाद साढ़े चार बजे आपूर्ति शुरू हो सकी।


हरीपुरा 33 केवी उपकेंद्र पर ओसीबी में आकाशीय बिजली की धमक से सभी फीडर बंद हो गए। जो कि करीब 2 घंटे बाद चालू हो सके। ऑफीसर्स काॅलोनी, बैंक कॉलोनी के लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। कालीचरन जैन, मनीष जैन ने सोशल मीडिया ग्रुप पर लिखा कोई भी जनप्रतिनिधि, अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें