फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बहन के प्रेमी का हत्यारोपी पकड़ से दूर, टीमें छान रहीं खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। प्रेम प्रसंग के चलते हुए सनसनीखेज अर्जुन हत्याकांड के तीन दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी भोला और उसका साथी बॉबी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के महज आधे घंटे बाद ही आरोपी भोला ने दोनों हाथों में तमंचे लहराते हुए सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की।
विज्ञापन

आरोपी भोला को अपनी नाबालिग बहन और शादीशुदा युवक अर्जुन (29) के प्रेम प्रसंग की भनक लगी। मंगलवार सुबह जब अर्जुन मंदिर के पास बैठा था, तभी भोला उसे बातचीत के बहाने पथवारी मंदिर की ओर ले गया और सीने में गोली दाग दी। अर्जुन की मौत की खबर मिलते ही युवती ने भी घर के भीतर फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया,जिसकी हालत फिलहाल स्थिर है और उपचार जारी है। इधर,अर्जुन की हत्या के बाद उसके दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं और पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस की पांच टीमें यूपी, राजस्थान और हरियाणा के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने अब तक करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और चैटिंग-कॉल रिकॉर्डिंग्स के जरिए प्रेम प्रसंग के सुबूत भी जुटाए हैं। आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें