फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर पंचायत में अव्यवस्थाओं पर भड़के विधायक, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को उस समय माहौल गर्म हो गया जब कस्बे में विकास कार्यों की अनदेखी पर विधायक पूरन प्रकाश ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। इस दौरान मौजूद सभासदों ने भी साफ-सफाई, पेयजल समेत अन्य विकार कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान विधायक पूरन प्रकाश ने सख्त लहजे में कहा कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। नौ टैंकरों में एक ही सही है, वह भी निजी कार्यों के लिए इस्तेमाल होता है। जगह-जगह सरकारी हेंडपंप खराब पड़े हैं। लाखों की लागत से लगाए गए आरओ शोपीस बनकर रखे हुए हैं। कस्बे में पानी की कई टंकियां जर्जर हालत में हैं। इनके अलावा अन्य मुद्दों पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं। ताकि लोगों को राहत मिले। विधायक ने ईओ को निर्देश दिए कि नगर में भ्रमण कर निगरानी के साथ कार्यालय में नियमित बैठें। नगर पंचायत के सामने श्री दाऊजी महाराज के सेल्फी प्वाइंट को सही कराएं और पिछले तीन वर्षों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा पेश करें।
उधर मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण में विधायक को सूचना न देने पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई। सभासदों ने ईओ और चेयरमैन पर सवाल खड़े कर बैठक का माहौल गर्म कर दिया। इस दौरान विधायक ने एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार को फोन कर सभी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, ईओ संजय कुमार, मनोनीत सभासद बबलू सोनी, श्याम मोदी, मधुकर पांडेय, सुनील पांडेय, सुरेंद्र सिकरवार, बलराम शर्मा, रमाकांत शर्मा, रवि पांडेय, कन्हैया रावत, विवेक पचौरी, लेखराज सिंह प्रधान, श्रीकांत गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें