फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को बंधक बना कर हजारों की नकदी और जेवरात लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव। गांव मीरपुर में दिनदहाड़े दंपती को तमंचा सटा कर बदमाश हजारों की नकदी एवं जेवरात छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी में जुटी है।
विज्ञापन

अमर सिंह निवासी नौहझील हाल निवासी मीरपुर ने तीन वर्ष पूर्व मीरपुर में कबाड़े की दुकान खोली थी। यह चार माह से बंद है। बुधवार को अमर सिंह व उनकी पत्नी घर पर थे। दोपहर दो बजे दो युवक आए और पाइप खरीदने की कहने लगे। अमर सिंह ने उन लोगों से कहा कि कबाड़े की दुकान बंद कर दी है। पाइप नहीं है। इतने में दोनों ने तमंचा निकाल कर अमर सिंह व उसकी पत्नी की कनपटी पर रख दिए।
जेब में रखे 500 रुपए एवं मोबाइल छीन लिया। दूसरे कमरे में रखे 10 हजार रुपये व जेवरात लेकर धमकी देते हुए बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए। दंपती ने किसी तरह दरवाजा काट कर आवाज दी। आवाज सुन कुछ लोग आ गए। उन्होंने दंपती को बाहर निकाला। दंपती ने अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें