मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर भागने वाले बदमाश को थाना पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार थान हाईवे क्षेत्र में ज्ञानदीप शिक्षा भारती स्कूल जाते समय एक महिला के गले से बाइकसवार बदमाश मंगलसूत्र तोड़कर ले गए थे। इसकी रिपोर्ट थाने में महिला ने दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी। बदमाश का सुराग लगाने के लिए थाना पुलिस और स्वाट टीम लगातार सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही थी।
बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव पिलुआ सादिकरपुर निवासी विष्णु को पालीखेड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से महिला के गले से तोड़ा गया मंगलसूत्र और छिनैती में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।