मथुरा। बीते दिनों आई आंधी-बारिश ने गर्मी से राहत दी है। इससे तापमान में कमी आई है। सोमवार को अधिकतम पारा 35 डिग्री दर्ज गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आंधी-बारिश के आसार जताए हैं।
बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को इस मानसूनी हलचल ने सुकून दिया है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और शाम के समय बाजारों व पार्कों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई। मौसम विभाग ने इस राहत के बीच आगामी दिनों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने और धूल भरी तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश पड़ने के आसार जताए हैं।