फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तेज स्पीड बाइक की टक्कर से श्रद्धालु की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। छटीकरा मार्ग स्थित प्रेम मंदिर के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह पहुंचाया और परिजन को सूचित बुलाया है।
विज्ञापन

दिल्ली के साउथ वेस्ट निवासी दो युवक 80 की गति पर सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक से छटीकरा की ओर जा रह थे। तभी मार्ग पर कर रहे मध्यप्रदेश के पन्ना, काकरा गांव निवासी 60 वर्षीय गिरधर लोधी को जबरदस्त टक्कर कर दी। तेज गति से बाइक की टक्कर लग जाने पर श्रद्धालु करीब दस फीट ऊंचा उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे उसके सिर, नाक और कान से खून बहने लगा। कुछ ही समय में खून से लथपथ हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। 112 नंबर कर पुलिस को बुलाकर युवकों को सौंपा। पुलिस मृतक को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक की जेब से उसका आधार कार्ड मिला। उसके आधार पर मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस ने मध्यप्रदेश के पन्ना कंट्रोल रूम से संपर्क कर मृतक के बेटे से संपर्क किया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि दिल्ली के चार युवक बाइकों पर वृंदावन घूमने आए थे। काले रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवकों ने श्रद्धालु को टक्कर मार दी, जिससे श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों को पकड़ लिया है। बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें