फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होंडा सिटी लूटने वाले मास्टर माइंड की नहीं मिली कस्टडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में होंडा सिटी लूटने वाले मास्टर माइंड की कस्टडी सोमवार को पुलिस को नहीं मिल सकी। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-9 के यहां नौहझील पुलिस ने याचिका दायर की। याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने मंगलवार का दिन तय किया है।
विज्ञापन

5 अप्रैल की सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर वेन्यू कार सवार बदमाश वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से होंडा सिटी कार, 70 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए थे। पुलिस ने लूट करने वाले एक बदमाश को तो गिरफ्तार कर लिया, जबकि मास्टर माइंड ने बुलंदशहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मथुरा पुलिस बुलंदशहर से बी वारंट पर उसे लेकर आई और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
सोमवार को नौहझील पुलिस ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-9 के यहां मास्टर माइंड प्रशांत यादव की कस्टडी के लिए याचिका दायर की। कोर्ट ने पुलिस की याचिका तो स्वीकार कर ली, लेकिन सुनवाई के लिए मंगलवार की तारीख तय की है। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि प्रशांत यादव के लिए कोर्ट में पुलिस ने याचिका दायर कर दी है। मंगलवार को सुनवाई के बाद प्रशांत यादव की कस्टडी मिलने की पूरी उम्मीद है। मास्टर माइंड की कस्टडी मिलने के बाद उसके तीसरे साथी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें