कोसीकलां के गांव कामर स्थित कुंडा मंदिर के महंत बाबा बालकनाथ ने आश्रम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मथुरा के कोसीकलां के गांव कामर स्थित कुंडा मंदिर के महंत बाबा बालकनाथ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण ओमप्रकाश ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि हमीरपुर जिले के गांव भरुआ सुमेरपुर निवासी बाबा बालक नाथ (56) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब मंदिर से आरती होने की आवाज नहीं आई तो ग्रामीणों में चर्चा होने लगी। ग्रामीणों ने आश्रम पहुंचे देखा तो मंदिर के महंत बालक दास का शव बरामदे में लगे पंखे के हुक पर रस्सी से लटका मिला। महंत के शिष्य महेंद्र महाराज गांव सिरथरा से आश्रम पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बताया कि बाबा 25 साल से आश्रम पर रह रहे थे। रात 10 बजे आरती के बाद ग्रामीण बाबा से बात करके गए थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।