फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकरार रहा ड्रीम गर्ल का जादू

Sun, 12 Mar 2017 12:17 AM IST
रामकुमार रौतेला, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली मथुरा जनपद में सांसद हेमामालिनी का जादू बरकरार है। जनपद की पांच में से चार विधानसभाओं में भाजपा की जीत इसकी गवाही दे रही है। 
विज्ञापन

जनपद की पांच विधानसभा सीट में भाजपा प्रत्याशियों के लिए सांसद हेमामालिनी ने जमकर प्रचार किया था। उन्होंने यहां कई दिन प्रवास किया। कई रोड शो किए तो एक दर्जन से अधिक जनसभाएं कीं। सांसद की सभाओं में जनसमूह उमड़ा था। 

जनपद के राजनीतिक इतिहास में भाजपा को मिली कामयाबी सांसद हेमामालिनी के कार्यकाल में रिकार्ड है। भाजपा जनपद की चार विधानसभा क्षेत्रों में कभी जीत हासिल नहीं कर सकी। भाजपा की रिकार्ड जीत के दौरान सांसद हेमामालिनी मथुरा में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन


ललित की बढ़त से खतरे में पड़ी श्याम की विधायकी
 मांट विधानसभा क्षेत्र से 8वीं विधायक बनने वाले पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा की जीत को उनके पुत्र की उम्मीदवारी ही खतरे का कारण बनते-बनते बची। श्यामसुंदर शर्मा को इस बार सिर्फ 432 मतों से ही जीत मिली है। उनके पुत्र ललित कुमार को 2,208 मत मिले हैं। वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडे़। बगैर किसी दलीय समर्थन के सबसे अधिक मत पाने वाले ललित कुमार एकमात्र निर्दलीय हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें