फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 11वें दिन समाप्त हुआ अधिवक्ताओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बार चुनाव को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने मंगलवार को एल्डर कमेटी के गठन के बाद धरना समाप्त कर दिया। एल्डर कमेटी सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए बार के चुनाव पर अपना निर्णय लेगी।
विज्ञापन

बार के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव नवंबर माह में कराए जाने को लेकर कुछ अधिवक्ता धरने पर बैठे थे। अधिवक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। मंगलवार को एल्डर कमेटी का गठन किया गया। इसमें पूर्व अध्यक्ष महेश्वर नाथ चतुर्वेदी को चेयरमैन बनाया गया। कमेटी के गठन के बाद चेयरमैन महेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष उमाकांत चतुर्वेदी, डॉ. ब्रजगोपाल शर्मा, अजीत तेहरिया, वीरेंद्र लवानियां, नरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद, ठा. रामवीर सिंह, जयनारायण वार्ष्णेय, दिनेश चंद शर्मा, भानु प्रताप सिंह, उमाशंकर अग्रवाल, सुशील शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन महेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 15 फरवरी के बाद चुनाव कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में भी बार चुनाव को लेकर अर्जी लगी हुई थी। चुनाव बार काउंसिल और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगा। इससे पूर्व चुनाव की तैयारी एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को धरना स्थल पर इंद्र कुमार वशिष्ठ, राजकुमार उपाध्याय, पूजा वर्मा, भगवान सिंह वर्मा, मनमोहन शर्मा, उमाकांत भारद्वाज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें