मथुरा। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 05344-05343 लालकुआं-वलसाड-लालकुआं साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन 11 जून से 09 जुलाई 2026 तक लालकुआं से प्रत्येक बृहस्पतिवार और 12 जून से 10 जुलाई 2026 तक वलसाड से प्रत्येक शुक्रवार को कुल पांच फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05344 लालकुआं-वलसाड विशेष ट्रेन लालकुआं से सुबह 9 बजे रवाना होकर बरेली सिटी, बदायूं, कासगंज, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, छायापुरी और सूरत होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में 05343 वलसाड-लालकुआं विशेष ट्रेन वलसाड से दोपहर 3:25 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए लालकुआं पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, वातानुकूलित तृतीय एवं द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने दी। संवाद