फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब तक अज्ञातवास झेल रहे कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर का होने लगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
मथुरा। मंदिर की मरम्मत के बाद पुताई करते मजदूर।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। अज्ञातवास झेल रहे अंतापाड़ा में स्थित प्राचीन कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर का स्वरूप अब बदलने लगा है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले मंदिर परिसर और मार्ग को सजाया-संवारा जा रहा है। लंबे समय से उपेक्षित यह मंदिर पहली बार किसी उच्चस्तरीय आयोजन के केंद्र में आया है। इधर, राष्ट्रपति के आगमन पर सीएम योगी के आने की भी संभावनाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुरानी टूटी-फूटी इंटरलॉकिंग को हटाकर नई ईंटों से इंटरलॉकिंग कराई जा रही है। साथ ही आसपास की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि राष्ट्रपति के आगमन से पहले व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें। स्थानीय निवासी लक्ष्मीदेवी का कहना कि वर्षों से यह मंदिर उपेक्षा का शिकार रहा, लेकिन राष्ट्रपति के दौरे से यहां विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उम्मीद है कि यह पहल मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता को नया जीवन देगी और इसे धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करेगी।
सुरक्षा घेरा चेक करेंगे दिल्ली के अधिकारी
राष्ट्रपति के दौरे से दो दिन पहले दिल्ली के आला अधिकारी व सुरक्षा एजेंसियां मथुरा में डेरा जमा लेंगी। अधिकारी दो दिन तक कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे और सुरक्षा-व्यवस्था परखेंगे। साथ ही सुरक्षा घेरा मजबूत करेंगे और आवश्यकतानुसार बदलाव भी करेंगे।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने बैठक कर सुरक्षा-व्यवस्था का खींचा खाका
इधर, राष्ट्रपति के प्रस्तावित मथुरा दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। स्थानीय अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। डीएम-एसएसपी सुरक्षा इंतजामों को चाक-चौबंद बनाने में जुट हुए हैं। रविवार को एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल और मार्गों पर विशेष निगरानी होगी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी भी सुनिश्चित की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान भी तैयार किया जाएगा। विभिन्न टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें