फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संजय नगर में शादी वाले घरों की रौनक हुई गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। संजय नगर वासियों को इन दिनों सिंचाई विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का डर सता रहा है। कई महीनों पहले तय की गई शादियां भी आगामी दिनों में ही होने वाली हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को डर है कि शादी वाले दिन ही कार्रवाई न होने लगे।
विज्ञापन

कृष्णा नगर के संजय नगर, शास्त्री नगर और राधा नगर में लगभग एक दर्जन घरों में शादियाें की तैयारियां चल रही हैं। फिर भी इन घरों में डीजे, ढोल ताशे और गाने बजाने का शोर बिल्कुल गायब है। शादियों में कम ही रिश्तेदार और मिलने जुलने वालों को आमंत्रित किया गया है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि सिंचाई विभाग द्वारा कहीं कार्रवाई न कर दी जाए। इतना ही नहीं शादी वाले परिवारों ने घरों में सजावट भी कम कराई है। स्थानीय लोगों को बार बार डर सता रहा है कि अपने नुकसान के साथ कहीं टैंट वाले का नुकसान भी न हो जाए। बता दें कि सिंचाई विभाग की ड्रेनेज भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों को हटाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। विभाग द्वारा इन मकानों पर 19 से 21 जनवरी तक नोटिस चस्पा करने और लाल निशान लगाने की कार्रवाई की गई थी।

वर्जन-
10 फरवरी को घर में बेटी की शादी है। पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इधर सिंचाई विभाग के नोटिस से परिवार के लोग परेशान हैं। अभी अथवा शादी वाले दिन ही कार्रवाई न हो जाए, इसे लेकर पूरे घर में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

शीला देवी- स्थानीय निवासी

शादी के कार्ड बांटने में परिवार के लोग व्यस्त थे। इसी बीच सिंचाई विभाग ने घर पर नोटिस चिपका दिया। 5 फरवरी को घर में शादी है। इसे टाला नहीं जा सकता। वहीं डर सता रहा है कि शादी वाले दिन ही कार्रवाई न हो जाए।
लच्छो देवी- स्थानीय निवासी

एक साल पहले ही लोन लेकर बेटे को दुकान खुलवाई है। अब इस मकान पर कार्रवाई होने की खबर मिली है। चिंता सता रही है कि मकान दूसरी जगह किराए पर लें या लोन की किस्त चुकाएं।
ममता- स्थानीय निवासी

पति ने 20 साल की मेहनत और लोन लेकर मकान बनाया है अब यह नई समस्या आ खड़ी हुई। अभी तक आधे जीवन की कमाई से मकान बनाया, अब इसे उजड़ते हुए देखना और बाकी रह गया है।
विज्ञापन

बबली- स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें