फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसआईआर की आड़ में लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने जिलाधिकारी को इसके साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि भाजपा नेता बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पर अनैतिक और अनुचित दबाव बना रहे हैं, जो निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष रूप से मुस्लिम मतदाताओं और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों से जुड़े मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवाने के उद्देश्य से बीएलओ पर दबाव डाला जा रहा है। यह पूरी तरह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है तथा सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर उदाहरण है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से राजनीतिक मुकाबला करने में असफल हो चुकी है, इसलिए अब वह प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर विरोधियों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

पूर्व सीएलपी लीडर एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि संवैधानिक दायित्व निभा रहे बीएलओ पर राजनीतिक दबाव बनाना लोकतंत्र का खुला अपमान है। यदि इस प्रकार की कार्यशैली पर तत्काल रोक नहीं लगी तो मताधिकार की पवित्रता खतरे में पड़ सकती है।
नेताद्वय ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की है। डीएम को अवगत कराया है कि एक भाजपा पार्षद द्वारा बीएलओ पर मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान डॉ. आजाद बेग, शिव कुमार गौतम, राहुल अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें