फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खड़ा रह गया हेलीकॉप्टर, नहीं हुई पुष्प वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सनातन एकता पदयात्रा का स्वागत के लिए घंटों इंतजार करने के बाद भक्तों को निराशा मिली। जैंत क्षेत्र में पदयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने से रोक दिया गया। भक्ताें का दावा है कि अधिकारियों ने पहले अनुमति दी, लेकिन स्वागत के दौरान मना कर दिया।
विज्ञापन

पदयात्रा में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचे हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने बताया कि उन्होंने व उनके साथियों ने जैंत क्षेत्र में पदयात्रा स्वागत के लिए विभिन्न इंतजाम किए थे। आसमान से पुष्पवर्षा करने के लिए 50 हजार रुपये में हेलीकॉप्टर बुक किया था। इसके साथ ही जैंत क्षेत्र में हेलीपैड भी बनवाया था। शनिवार दोपहर को जैसे ही पदयात्रा जैंत क्षेत्र में पहुंची, उसी समय भक्त हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की तैयारी करने लगे।
वहीं मौजूद अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने से रोक दिया। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। पदयात्रा में भीड़ अधिक थी, इस लिए पुष्पवर्षा से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें