फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों की आस्था के आगे धीमि पड़ गई गर्मी की तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को ठाकुरजी के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने फूलबंगले में विराजे बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर अपने को धन्य किया। इस दौरान भीषण गर्मी भी भक्तों के कदम नहीं रोक पा रही थी।
विज्ञापन

रविवार को भीषण गर्मी के बाद भी देश के कोने-कोने से आए भक्त अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लेकर मंदिर पहुंचे। सुबह मंदिर के पट खुलने के साथ ही भक्तों का रेला प्रवेश कर गया। मंदिर में सुगंधित इत्र की भीनी-भीनी सुगंध वातावरण को और आनंदित कर रही थी। दर्शन के लिए उमड़े जन सैलाब के आगे मंदिर प्रांगण भी छोटा पड़ गया। मंदिर में तिल भर स्थान नहीं बचा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो रहा था। हर कोई अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा।
सोमवती अमावस्या आज
वृंदावन (मथुरा)। सोमवती अमावस्या सोमवार को मनाई जाएगी। इस दौरान महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा करेंगी। कई स्थानों पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बड़ रासमंडल के अलावा जहां वट वृक्ष हैं, वहां आयोजन की तैयारियां चल रहीं हैं। इधर, सोमवती अमावस्या पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष दर्शन होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें