फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक बोले, जब सफाईकर्मी नही होगा तो बच्चे ही करेंगे सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। सरकारी विद्यालय में शिक्षकों ने बच्चों के हाथों में किताब की जगह झाड़ूू थमा दी है। बच्चों को प्रतिदिन स्कूल की साफ-सफाई करनी पड़ती है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि जब सफाई कर्मी नहीं होगा तो बच्चे ही सफाई करेंगे।
विज्ञापन

मामला गोपाल बाग स्थित प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों का है। अमर उजाला की टीम बृहस्पतिवार को वहां पहुंची तो विद्यार्थी झाड़ू लगाते मिले। शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि सफाई करने के लिए डांट रहे थे। उनसे ठीक से झाड़ू लगाने के लिए कहा जा रहा था। वहीं, बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने नया नियम बनाया है कि बच्चे नित्य बारी-बारी से झाड़ूू लगाएंगे।
इस संबंध में प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह का कहना है कि विद्यालय में सफाई कर्मी नहीं हैं, ऐसे में बच्चे ही सफाई करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा निदेशक ने विद्यालयों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों से 15 मिनट सफाई कराने का जीओ जारी किया है। इसके तहत अध्यापकों की मौजूदगी में बच्चे सफाई का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

- बच्चों से विद्यालय में सफाई कराने का कोई प्रावधान नहीं है। उनके संज्ञान में ऐसा मामला आया है। वह मौके पर जाकर जांच करेंगे। अगर शिकायत सही मिली तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार, बीईओ, नंदगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें