फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी तारकोल के पैवंद लगाकर होगा प्रदेश के मुखिया का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। प्रदेश को गड्ढा मुक्त सड़कें देने का वादा करने वाले प्रदेश के मुखिया जर्जर सड़कों से होकर गुजरेंगे। मथुरा-वृंदावन सहित जहां-जहां मुख्यमंत्री को दौरा होना है उन स्थलों की सड़कों पर गिट्टी तारकोल के पैवंद लगाए जा रहे हैं। वर्षों से नवीनीकरण का इंतजार कर रहीं सड़कों की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

6 व ७ दो दिन के मथुरा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुट गया है। सभी विभाग अपने अपने काम को निपटाने में लगे हैं। जिन रास्तों से होकर मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा उन सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।
वृंदावन पानीगांव से वृंदावन आने वाले रोड पर गिट्टी और तारकोल बिछाकर सही किया गया है। इधर, पागल बाबा मंदिर से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम तक रोड की भी मरम्मत की गई है। वहीं, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग को भी दुरुस्त किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग इसके लिए जल निगम को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
विज्ञापन

रामकृष्ण मिशन से संयुक्त जिला अस्पताल तक एक ओर की रोड जल निगम को बनानी है। इसके लिए जल निगम के अधिकारियों को लिखा गया है। वैसे कई जगह मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने कराई है।
- सनसवीर सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
डेढ़ वर्ष में भी नहीं बन पाया मथुरा-वृंदावन रोड
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी मथुरा वृंदावन रोड के चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हो सका है। लगभग डेढ़ वर्ष में न तो डिवाइडर का काम पूरा हुआ है और न ही सड़क के बीच आ रहे खंभे ही हट सके हैं। स्थानीय निवासी आशुतोष जेतली, एससी शर्मा ने कहा कि इस रोड से हर दिन बीस से पच्चीस हजार लोग गुजरते हैं, फिर भी मार्ग का काम पूरा नहीं हो सका है।
गड्डा मुक्त करने का प्रयास
बरसाना। सात जून को योगी बरसाना में राधारानी मंदिर व विनोद बाबा के आश्रम जाएंगे, सभी मार्गों को गड्डा मुक्त किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी बरसाना के मंदिर मार्ग विरक्त संत विनोद बाबा के आश्रम मार्ग के साथ रंगीली महल व पद्मश्री रमेश बाबा की गोशाला मार्ग के गड्ढों को भरने में लगा है। हेलीपैड से सभी मार्गों की दूरी लगभग 500 मीटर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें