फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मूलकपीठाधीश्वर ने गोरक्षा का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। श्रीराधा बिहारी सेवा संस्थान के तत्वावधान में राधा गोल्फ स्थित रसिक बिहारी आश्रम में चल रहे गुरु कृपा महोत्सव में कथा व्यास मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज ने व्यासपीठ से गोरक्षा का आह्वान किया। स्वामी हरिदास जी महाराज के पावन चरित्र और लीलाओं का श्रवण कराया।
विज्ञापन

कथा में महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानचंद्र महाराज और गोऋषि महाराज उपस्थित रहे। महोत्सव की अध्यक्षता 1008 स्वामी किशोर दास महाराज ने की। बाबा चित्र विचित्र बिहारी दास महाराज ने संतों का श्रीराधा का हार पहनाकर अभिनंदन किया। व्यासपीठ से राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज ने कहा कि गोमाता को बचाने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। कहा कि मनुष्य का जन्म सवा लाख योनियों में एक बार मिलता है। यदि हमारी आत्मा प्रभु का अंश है, तो मानव शरीर मिलने पर एक बार ब्रज अवश्य पधारें। वृंदावन का वास बहुत मुश्किल से मिलता है। श्याम प्यारी कुंज बिहारी श्री हरिदास दुलारी भजन पर सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर श्रीकांत शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, इंदर केसरवानी, दीपक अग्रवाल, तरुण गर्ग, विपिन मित्तल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें