फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 38 हजार छात्रों का भविष्य अधर में, इंटर कॉलेजों ने पोर्टल पर अपलोड नहीं किया डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में इंटर कॉलेजों की लापरवाही से करीब 38 हजार छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। महानिदेशक के आदेशों के बावजूद जिले के अधिकांश निजी और एडेड इंटर कॉलेजों ने अब तक छात्र-छात्राओं का शैक्षिक डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। इससे बोर्ड परीक्षा, छात्रवृत्ति, पंजीकरण और अन्य शैक्षिक कार्य प्रभावित होने लगे हैं। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं, उनका भविष्य भी बिगड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन



जिले में कुल 669 इंटर कॉलेज हैं। इनमें 36 सरकारी, 93 एडेड और 540 निजी विद्यालय शामिल हैं। इनमें से बड़ी संख्या में संस्थानों ने यू-डायस पोर्टल पर आवश्यक सूचनाएं (जनरल प्रोफाइल, एजुकेशन प्रोफाइल और अपार आईडी) अपलोड करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। पोर्टल अपलोड न होने से उन 38 हजार विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, जो आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। डाटा अपलोड न होने से कई छात्रों का पंजीकरण अटक गया है। छात्रों का डाटा अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों में 15 एडेड और 540 प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं।
30 तक भरा जाना है डाटा

जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। जिसमें सभी विद्यालयाें को 30 नवंबर तक हर हाल में पोर्टल पर पूरा डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जिन कॉलेजों ने तय समय पर छात्रों का ब्योरा अपलोड नहीं किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा एडेड स्कूल के शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें