फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठिठुरते, सिकुड़ते काटी नववर्ष की पहली रात

विज्ञापन
 साल के पहले दिन स्टेशन पर यात्रियों ने कुछ ऐसे रात काटी। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। कड़ाके की सर्दी में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्दी से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। यात्रियों ने जनवरी की पहली रात ठिठुरते हुए काटी। सर्द हवाओं की मार से बेहाल यात्री बचने के लिए किसी तरह प्लेटफॉर्म पर बैठकर रात काटते नजर आए। गैस हीटर अभी तक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आसमान में छाई धुंध और बस स्टैंड पर खुले आसमान के नीचे एक महिला अपने बच्चों के साथ बस का इंतजार करती नजर आई। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर भी यही नजारा दिखाई दिया। ट्रेनों के इंतजार में लोग सिकुड़ते, ठिठुरते हुए रात बिताने पर मजबूर थे। दिल्ली के अमर सिंह ने बताया कि स्टेशन पर चारों तरफ से ठंडी हवाएं लग रही हैं, लेकिन गैस हीटर तक नहीं लगे हैं। छोटे बच्चों के साथ ट्रेन का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह प्लेटफार्म नंबर दो पर तीन युवक अपनी चादरों में खुद को समेटे हुए बैठे हुए थे। एक महिला यात्री अपने बच्चे को आगोश में लेकर सर्दी के सितम के कम होने की दुआ करती नजर आई। यही नजारा नए बस स्टैंड का है। यहां भी गैस हीटर नहीं लगवाए गए हैं। इसी तरह शहर के प्रमुख चौराहों पर भी गैस हीटर नहीं लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें