फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भोलेनाथ के स्वरुप में सजे ठाकुर राधावल्लभलाल

विज्ञापन
ठाकुर राधाबल्लभ लाल ने भगवान शंकर के रुप में दिए भक्तों को दर्शन।
विज्ञापन
वृंदावन। प्रसिद्ध श्रीराधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्सव के दौरान ठाकुर राधावल्लभ लाल नित नए स्वरुप में दर्शन दे रहे हैं। शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ के स्वरुप में दर्शन दिए।
विज्ञापन


ठाकुर राधावल्लभ लालजू ने भगवान भोलेनाथ के स्वरूप में भक्तों को दर्शन देकर भावविभोर कर दिया। जैसे ही सुबह सात बजे मंदिर के पट खुले, गर्भगृह में विराजमान भोलेनाथ रूपी राधावल्लभलाल के दर्शन होते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए। सेवायतों द्वारा जगमोहन में जगार के पदों का मधुर गायन किया गया। इसके पश्चात ठाकुरजी को गर्म पंचमेवायुक्त खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। मंगलाआरती के बाद श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें