फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में मौत की छलांग लगाने वाले युवक के परिजनों का नहीं लगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वामी घाट से बृहस्पतिवार को यमुना में स्नान को कूदे हाथरस के तीन युवकों में से एक की मौत के मामले में पुलिस को पता लगा कि मृतक की दोस्ती अन्य दोनों से घटना के कुछ ही समय पहले हुई थी। तीनों ने एक साथ बैठकर खाना खाया था। इसके बाद स्नान का प्लान बनाया था। मृतक के परिजनों का शुक्रवार को भी सुराग नहीं लगा। मथुरा शहर कोतवाली पुलिस सादाबाद थाना पुलिस के जरिये परिजनों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी ने बताया कि हाथरस जिले के हाथरस गेट इलाके के रहने वाले अनमोल और राहुल के साथ सादाबाद निवासी संतोष (25) पुत्र लालाराम मथुरा में मजदूरी करने आए थे। स्वामी घाट से तीनों ने यमुना में लंबी कूद को शर्त लगाई थी। इसमें संतोष की डूबने के कारण मौत हो गई। अनमोल और राहुल ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि सुबह नौ बजे करीब वह स्वामी घाट पर थे। तभी उनके पास संतोष आया। उसने खुद को तीन दिन से भूखा होना बताया।

बातचीत हुई तो उसने अपना नाम संतोष निवासी सादाबाद बताया था। उसे खाना खिलाया। इसके बाद उससे हाथरस जिले का होने के कारण दोस्ती हुई। इसके बाद यमुना में छलांग लगाने का प्लान बनाया था। मृतक के परिवार वालों का अभी पता नहीं लगा है। उनकी तलाश की जा रही है। शव मोर्चरी पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें