फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: समय सीमा बीती, भूमि मालिकों ने निगम के नोटिसों का नहीं दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। माया टीले पर हादसे के बाद 18 जून को नगर निगम ने कारोबारी सुनील चैन और कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा समेत पांच को नोटिस जारी कर अभिलेख मांगे थे। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। मंगलवार को यह समय सीमा खत्म हो गई, लेकिन किसी ने भी नोटिस का जवाब निगम को नहीं दिया।
विज्ञापन


सुनील चैन द्वारा जिस प्लॉट को बढ़ाने के लिए माया टीला काटा जा रहा था, उसकी जांच के लिए नगर निगम ने दो नोटिस जारी किए थे। दोनों नोटिस प्लॉट के मुख्य द्वाराें पर चस्पा किए गए थे। पहला नोटिस सुनील चैन उसकी पत्नी साध्वी गुप्ता और मां कमलेश गुप्ता के नाम था तो वहीं साध्वी गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा और उनके भाई संजीव शर्मा के नाम था। दोनों में ही एक सप्ताह का समय देते हुए भूमि संबंधित समस्त अभिलेख उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे।
24 जून को नोटिस की समय सीमा समाप्त हो गई, लेकिन किसी ने भी निगम को जवाब नहीं दिया। एक व्यक्ति कुछ कागज लेकर पहुंचा भी, लेकिन निगम ने उसे मजिस्ट्रेटी जांच में बयान दर्ज कराने भेज दिया। निगम ने समय सीमा बीतने के बाद भी फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। हादसे के बाद जैसे-जैसे समय बीत रहा है, निगम की जांच भी धीमी पड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें