फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुलिस हिरासत से भागा बदमाश मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 09 Feb 2025 08:43 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस टीम आरोपी को हरियाणा से पकड़कर ला रही थी। रास्ते में बदमाश पुलिस को चकमा देकर गायब हो गया। तभी से पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
फरार बदमाश की तलाश में जुटी थी मथुरा पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शौच का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से भागे आरोपी को शनिवार देर रात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


आरोपी फिरौती के लिए अपहरण के मामले मथुरा कोतवाली में दर्ज मुकदमे में इनामी वांछित था। कोतवाली पुलिस ने रेलवे ग्राउंड से मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस पुलिस को बरामद हुए हैं।

मथुरा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार जोशी वांछित इनामी आरोपी आरिफ पुत्र मकसूद निवासी गांव आकेड़ा थाना नूहू सदर जिला नुहू मेवात हरियाणा को घर से गिरफ्तार कर ला रहे थे। इस दौरान शुक्रवार देर शाम थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी रोड पर आरोपी शौच का बहाना बनाकर उतरा। 
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने थाना जैंत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई। शनिवार देर रात्रि आरोपी को मथुरा के रेलवे ग्राउंड से रेलवे लाइन की तरफ धौली प्याऊ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन


घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें