फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: क्रिकेट का फाइनल राधा माधव इंटर कॉलेज की टीम ने जीता

विज्ञापन
युवा प्रतिभा महोत्सव में प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी
विज्ञापन
गोवर्धन। सिद्धि विनायक महाविद्यालय की ओर से आयोजित युवा प्रतिभा महोत्सव के तहत क्रिकेट का आयोजन किया गया। इस दौरान मैच का फाइनल राधा माधव इंटर कॉलेज गोवर्धन की टीम ने जीता। वहीं तिलक सिंह इंटर कॉलेज राल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

क्रिकेट मैच का शुभारंभ निदेशक नंद किशोर शर्मा, प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से गणेश जी का माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। क्रिकेट मैच के आयोजन में विभिन्न इंटर कॉलेजों से आए प्रधानाध्यापकों, कोच, अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की सचिव मधु शर्मा, सहनिदेशक सतीश शर्मा, विपुल शर्मा ने स्मृति चिह्न देकर किया। प्रशासनिक अधिकारी और विधि विभागाध्यक्ष भारत उपाध्याय एडवोकेट ने टॉस उछालकर मैच शुरू कराया। कार्यक्रम का संचालन खेलकूद प्रभारी पीटीआई दिलीप यादव ने किया। अंपायर की भूमिका विष्णुकांत शर्मा, कुमरपाल सिंह, पवन कुमार ने निभाई।
रोमांचक मैचों में बाल कृष्ण इंटर कॉलेज कोन्हई, भगवान इंटर कालेज नीमगांव, लॉर्ड कृष्णा इंटर कॉलेज अडींग, तिलक सिंह इंटर कॉलेज राल, ध्रुव इंटर कॉलेज अडींग, मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन, रामचंद्र पब्लिक स्कूल पारसौली, वात्सल्य पब्लिक स्कूल गोवर्धन, श्रीजी बाबा इंटर कॉलेज जतीपुरा, दीनदयाल इंटर कॉलेज अडींग, निबोधता इंटर कॉलेज, मां गंगा देवी इंटर कॉलेज पैंठा, बाबा खुशहाल दास इंटर कॉलेज सबला की क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें