फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मार्च को लगा दी दंपती को आग, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दंपती की हत्या का खुलासा करते हुए हाईवे पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसके कब्जे से कार, रस्सी आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी ने २४ मार्च को दंपती के शवों को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना मगोर्रा के सौंख कस्बा निवासी भीम सिंह (४५) और भारती (३९) को १९ मार्च को जालसाज पवन कुंतल निवासी तालफरा, भरतपुर अपने साथ घर से लेकर आया था। यहां पर कर्मयोगी कॉलोनी में देवेंद्र फौजी के फ्लैट में भीम सिंह की गला घोंटकर और भारती का तकिये से मुंह दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। उससे पहले नशीली गोलियां पानी में मिलाकर बेहोश किया गया था। हत्या के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ था।
आरोपी ने तीन महीने पूर्व ही यह फ्लैट फौजी से किराए पर लिया था। बदबू आने के बाद ही बार-बार पड़ोसियों के बुलाने पर नहीं आया। २४ मार्च की रात डीजल लाकर शवों को आग के हवाले कर दिया था। २५ मार्च को धुआं उठता देख पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव कब्जे में लिए थे। हालांकि २३ मार्च को थाना मगोर्रा में मृतक के भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी को हत्या में परिवर्तित कर दिया गया था। रविवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह हुई बरामदगी
- मारुति कार, रस्सी, भीम सिंह और भारती के वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, आधार कार्ड की प्रतियां, ५ एमजी एल्प्राजोलम टैबलेट का एक खाली पत्ता, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें