मथुरा। नए साल पर व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आने वाले बधाई और लुभावनी स्कीमों के संदेश खतरनाक हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे अनजान लिंक और एपीके फाइल एक क्लिक पर आपका खाता खाली कर सकते हैं। पुलिस ने ऐसे मामलों में सजग रहने की अपील की है।
साइबर पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग हर साल की तरह इस बार भी नई साल के मौके पर खाते से रुपये उड़ाने का प्लान बनाए बैठे हैं। साइबर ठग लुभावने ऑफर और बधाई संदेश के साथ लिंक और फाइल शेयर कर रहे हैं, जिसको खोलते ही मिनटों में फोन के अंदर मौजूद डाटा उन तक पहुंच जाएगा। ऐसा कर साइबर ठग खातों से मेहनत की रकम उड़ा सकते हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर आने वाले ऐसे अंजान लिंक और फाइल को खोलने से बचें। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि एपीके फाइल या अनजान लिंक पर क्लिक करने पर ठग आपके फोन का एक्सेस ले सकते हैं। फिर आसानी से नेट बैंकिंग का पासवर्ड, डेबिट व क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड देख सकते हैं और जब आप मोबाइल इस्तेमाल न कर रहे हों, तब आपका पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसलिए ऐसे बधाई संदेशों से बचें।