फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ग्राम पंचायत सोन में सुधरेगी सड़कों की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ग्राम पंचायत सोन की सड़कों की दशा जल्द ही बदली नजर आएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने तीन करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने रविवार को गांव सोन में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत पंचायत निधि से ग्राम पंचायत सोन में सड़क व गलियों को आरसीसी व खड़ंजा निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जर्जर सड़कों भी दशा सुधरेगी। उन्होंने यूपी पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अध्यक्ष का स्वागत किया।
प्रदीप कुमार, भरत सिंह, देवेंद्र, विजय, रविंद्र, सूरजभान, करण पाल, निरंजन सिंह, सूरजभान चौधरी, आनंद बिहारी, महेंद्र सिंह, दीनदयाल चौधरी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें