फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर का सीवर सिस्टम होगा दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर में वर्षों पुरानी क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को बदलने का और उनकी मरम्मत कराने का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने सर्वे करके 16 स्थानों को चिह्नित कर लिया है। अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम ने चार टीमों को इस कार्य के लिए लगाया है। इन टीमों को 15 दिन में कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन

नगर में वर्षों पुरानी सीवर लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा कई जगह पर देखरेख के अभाव में बाधित हो गई है। इससे सीवर का दूषित पानी उफन कर मार्गों पर बह रहा है। पार्षद एवं लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम ने सीवर की क्षतिग्रस्त लाइनों को सुधार करने के लिए सर्वे किया। इसमें 16 स्थानों पर सीवर लाइन को बदलने और उनकी मरम्मत के लिए चिह्नित किया। इनमें चैतन्य विहार, गोरेलाल कुंज, हित हरिवंश नगर, सुदामा कुटी गेट, राधावल्लभ घेरा, पानी घाट चौराहे सहित अन्य क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। निगम ने सीवर लाइन को बदलने और उनकी मरम्मत करने का कार्य आगरा की कुंजल प्रोजेक्ट एजेंसी को दिया है।
नगर निगम के अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश ने बताया कि नगर में पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवर लाइन का सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। इस सुधार में चार टीमें लगाई हैं। उन्हें 15 दिन में यह कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें