फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठंड और गलन ने बढ़ायी मुश्किलें तापमान एक डिग्री और गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम १७ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं शाम होते ही ठिठुरन और बढ़ गई।
विज्ञापन

ब्रज में कड़के की सर्दी के आगे सूर्य देव के तेवर भी ढीले पड़ते दिखाई दे रहे हैं। कड़ाके की सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है। पाला पड़ने से तापमान लगातार गिर रहा है। सरसों की फसल में पाला गिरने से प्रभावित हो रही है। आलू का भी कुछ ऐसा ही हाल है। जिसको लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई पड़ रही हैं। वहीं बाजार भी सुस्त है। दुकानदारों का कहना है कि जो भी ग्राहक आता है, केवल दोपहर के समय में आता है।
दिन में चटक धूप, सुबह और रात में उतनी ही ठंड
दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। दिन में चटक धूप लोगों को राहत दे रही है लेकिन जैसे ही शाम ढलती है कि ठंड का रंग दिखने लगता है। अलसुबह ही कुछ ऐसा हाल रहता है। रात के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन

मंदिरों में घटे श्रद्धालु
ठंड का ही प्रभाव है कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। इस समय लोग आराम से दर्शन कर रहे हैं। अन्य मंदिरों में भी यही स्थिति बनी हुई है। गोवर्धन में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु दिन में तो मिल जाएंगे लेकिन रात के वक्त काफी कम संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें