फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चतुर्वेदी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 ट्रॉफी का हुआ अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुर। पालीखेड़ा स्थित क्रिकेट अकादमी के मैदान पर एसकेसी रियल एस्टेट द्वारा 27 अक्तूबर से होने जा रहे सीसीटी कप 2025 चतुर्वेदी क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण कलैक्टर गंज में किया गया। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी टीमों के कप्तान तथा खिलाड़ियों की मौजूदगी में टूर्नामेंट के आयोजक आशीष चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, अमन सरदार, आदित्य नागर, कॉर्डिनेटर श्रीकांत चतुर्वेदी ने पर्दा उठा कर तालियों के बीच चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट टाइटल स्पॉन्सर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि यह टूर्नामेंट अपने आप में भव्य और दिव्य होने जा रहा है, जिसमें हर बॉल पर रोमांच होगा तथा हर चौके छक्के और विकेट पर इनाम मिलेगा। साथ ही हर मैच के मैन ऑफ द मैच को भी ट्रॉफी और इनाम दिए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ युवाओं के बीच अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
इस मौके पर कप्तान सागर चतुर्वेदी, कप्तान अर्पित चतुर्वेदी, कप्तान अमित चतुर्वेदी, कप्तान राका चतुर्वेदी, कप्तान उजागर चतुर्वेदी, कप्तान सौरभ चतुर्वेदी, कप्तान रवि चतुर्वेदी अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्पॉन्सर्स द्वारा सभी टीमों के लिए ड्रेस किट वितरित की गई तथा सभी टीमों को जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें