फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदलते मौसम ने बढ़ा वायरल इंफेक्शन का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम में बदलाव लोगों को इंफेक्शन और वायरल की बीमारी दे रहा है। जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों जहां सुबह तेज धूप निकल रही है तो रात में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। जबकि लोग अभी भी कूलर, पंखा और एसी का प्रयोग कर रहे हैं। रात को अचानक ठंडा मौसम होने के कारण उन्हें वायरल हो रहा है। इसमें मच्छर जनित रोग भी लोगों को बीमार कर रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 200 के करीब बुखार, जुकाम, खांसी के मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक उनका उपचार तो कर रहे हैं साथ ही रात को एसी, कूलर का प्रयोग बंद करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि इंफेक्शन और वायरल के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में इजाफा हुआ है। पूर्व में जहां 150 के करीब मरीज आते हैं वहीं वर्तमान में 200 से अधिक की ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें